भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, हमले में बुजुर्ग की मौत , आधा दर्जन लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, हमले में बुजुर्ग की मौत , आधा दर्जन लोग घायल
भिंड 21 मार्च 2023 - देहात थाना अंतर्गत वरका पुरा गांव के पास स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर सोमवार को भंडारे के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे एक बुजुर्ग सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां रात में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत वरकापुरा के पास स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर सोमवार को मन्नत पूरी होने के बाद पूजा-अर्चना करने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें गांव के लोगों को भंडारा खाने के लिए बुलाया गया था।

दोपहर में पुरुषों के खाना खाने के बाद महिलाएं पंगत में बैठ गईं। करीब तीन बजे मंदिर के पास खड़े बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने पत्थर फेंककर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड भंडारे खा रही महिलाओं पर टूट पड़ा।

मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मार दिया। गंभीर हालत में 80 वर्षीय मृतक नेतराम कुशवाह पुत्र वृंदावन कुशवाह निवासी वरका पुरा के अलावा ओमवती पत्नी रामवीर कुशवाह, कामिनी कुशवाह, मधु, जमुना देवी, करिश्मा लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है, कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेतराम की मौत हो गई। जबकि ओमवती की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य लोग आराम मिलने पर छुट्टी कराकर घर चली गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले के बाद सिद्ध बाबा मंदिर पर भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि मधुमक्खियों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को काट लिया। इलाज के लिए वहीं लोग जिला अस्पताल आए थे, जो अधिक घायल हुए थे।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH