पति ने पीट कर की पत्नी की हत्या , रात भर सोता रहा लाश के पास , सुबह पुलिस को दी जानकारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पीट कर की पत्नी की हत्या , रात भर सोता रहा लाश के पास , सुबह पुलिस को दी जानकारी
सीधी 21 मार्च 2023 - शराब के नशे में पति ने पत्नी की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति रात भर पत्नी के शव के साथ ही सोता रहा। इस दौरान पांच बच्चे भी घर में रहे। घटना मझौली थाना अंतर्गत नेबूहा दुर्जन टोला सोमवार की रात 10 बजे की है। मंगलवार की सुबह पति ने खुद पुलिस को इस बात की सूचना दी। पंचनामा तैयार कर पोस्‍टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। SDOP रोशनी सिंह ठाकुर के अनुसार हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बताया गया है कि सुरेंद्र कोल 40 वर्ष निवासी ने बूहा दुर्जन शनिवार की शाम करीब 8 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी सीता कोल 32 वर्ष घर पर बच्चों के साथ कामकाज कर रही थी। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान देखते ही देखते विवाद होने लगा। इसी दौरान पति सुरेंद्र घर में रखे डंडे से मारपीट करने लगा जिससे महिला वह गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब 3 तीन बजे उसकी मौत हो गई। मारपीट के दौरान महिला के शरीर में डंडे के कई निशान पाए गए हैं। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतिका सीमा कोल के 13 वर्षीय बेटे ओम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात पिता शराब के नशे में घर पहुंचे। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्से में आकर पिता घर में रखी लाठी से मां को मारने लगे। मां बेहोश होकर गिर गई, उसके बाद हम सब ने मिलकर उन्हें लिटा दिया। उस दौरान पिता भी घर में रहे। दर्द से मां कराह रही थी और उनकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र पत्नी के शव के पास रात भर सोता और बैठा रहा। सुबह हुई तो खुद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसने अपने बयान पर बताया कि गड्ढे में गिर जाने से पत्‍नी को चोट आई है और मौत हो गई।

बताया गया है कि आरोपित पति की यह दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी इसके शराब के नशे से तंग आकर अपनी एक मासूम बेटी को लेकर जा चुकी है।

इस मामले में मझौली के थाना प्रभारी दीपक बघेला बताया कि घटना की सूचना लगते ही मौके पर जाकर देखा है। महिला के शरीर में चोट के निशान है। घटना संदिग्ध है पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH