बड़ी खबर , विधानसभा अध्‍यक्ष के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर 27 मार्च को होगी चर्चा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , विधानसभा अध्‍यक्ष के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर 27 मार्च को होगी चर्चा
भोपाल 21 मार्च 2023 - मध्‍य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। आज सदन में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के विरुद्ध कांग्रेस के 48 विधायकों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्‍तापक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि हमने जो प्रस्ताव दिया है, उस पर विचार किया जाए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया ही नहीं जा सकता है। नियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास संकल्प ही आता है, इसलिए नियम अनुसार यह प्रस्ताव ही गलत है। सदन नियम प्रक्रियाओं और परंपराओं से चलता है।

इस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए कहा कि कार्य संचालन नियम के अनुसार प्रस्ताव निर्धारित समय से नहीं मिला, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास संकल्प ही लाया जा सकता है, इस सबके बाद भी मैं इसे सदन में स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए 27 मार्च की तारीख नियत करता हूं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि भले ही आपने (अध्यक्ष) उदारता दिखाते हुए इसे स्वीकार कर लिया हो, पर इससे गलत परंपरा स्थापित हो जाएगी, जो नहीं होना चाहिए क्योंकि नियमों में इसका प्रविधान ही नहीं है।

उधर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा बाला बच्चन सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि जब अध्यक्ष ने व्यवस्था दे दी है तो फिर उस पर आपत्ति कैसे उठाई जा सकती है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मैंने पहले व्यवस्था का प्रश्न उठाया है, इसलिए उस पर व्यवस्था आनी चाहिए। अध्यक्ष ने फिर कहा कि मैंने अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के पूर्व कहा था कि मेरे पूर्ववर्ती अध्यक्षों ने जो उच्च मापदंड स्थापित किए हैं, उसे खरोंच तक नहीं आने दूंगा, इसलिए मैंने यह निर्धारित किया है। फिर भी सदन चाहे तो इस पर निर्णय कर सकता है। सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH