सहेली की सास ने नाबालिग को बेहोश कर एक लाख रुपये में बेचा , बाप और बेटे बंधक बना कर करते थे रेप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सहेली की सास ने नाबालिग को बेहोश कर एक लाख रुपये में बेचा , बाप और बेटे बंधक बना कर करते थे रेप
भोपाल 21 मार्च 2023 - चूनाभट्टी इलाके में पिछले डेढ़ साल से लापता नाबालिग किसी तरह से अपने घर वापस आ गई। घर आने के बाद उसने डेढ़ साल के दौरान की दुखभरी दास्तां अपने स्वजनों को सुनाई, जिसे सुनकर सभी सन्न रह गए। नाबालिग को उसकी सहेली की सास ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर पीथमपुरा के पास एक गांव में अधेड़ व्यक्ति को एक लाख रूपये में बेच दिया था। जहां वह व्यक्ति और उसका बेटा उसे बंधक बनाकर गुलामों की तरह बर्ताव करते हुए उसका दैहिक शोषण कर रहे थे। रंगपंचमी पर किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली और दूसरों की मदद लेकर बड़ी मुश्‍किल से अपने घरवालों के पास वापस पहुंची। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर अगवा करने वाली महिला और नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले पिता और पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।

चूनाभट्टी थाना प्रभारी नितिन शर्मा के मुताबिक इलाके में रहने वाली नाबालिग अचानक से 15 जुलाई 2021 को घर से लापता हो गई थी, स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने के बाद वह नहीं मिली थी। रंग पंचमी के दो दिन बाद वह अचानक चूनाभट्टी में अपनी ताई के घर पर पहुंची। जहां उसने पूरे डेढ़ साल तक की पूरी दास्तां बयां की। यह सुनकर नाबालिग के स्वजन सन्‍न रह गए और उन्‍होंने उसके साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता अब बालिग है।

मामले की जांच अधिकारी SI गोसिया सिद्दकी ने बताया कि नाबालिग 15 जुलाई 21 को अपने घर से निकलकर अपनी सहेली के घर पर गई थी। जहां पर सहेली की सास ने उसे पानी पिलाया। उसके बाद वह बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया तो वह अनजान स्थान पर थी। जहां उसके सामने सहेली की सास लक्ष्मी खड़ी थी। जब उसने पूछताछ की तो नाबालिग को पता चला कि उसे लक्ष्मी ने एक लाख रूपये में ग्राम हंसलपुरा पथवारी पीथमपुरा में हरिसिंह नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। उसके बाद लक्ष्मी उसे छोड़कर वापस भोपाल आ गई।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपित हरिसिंह और उसका बेटा इंदर भांवरकर उसे गुलाम की तरह रखते थे और जब मन करता था तो दोनों उसका शरीरिक शोषण किया करते थे। उससे दिनभर खेतों में जी-तोड़ काम कराया जाता था। दो-दिन में एक बार खाना दिया जाता था। विरोध करने या भागने की कोशिश पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। रंग पंचमी पर वह किसी तरह से गांव से भागने में कामयाब हो गई और भटकते - भटकते अपने घर पहुंची।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH