चाय में बेहोशी की दवा मिला कर महिला के साथ दुष्कर्म , आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाय में बेहोशी की दवा मिला कर महिला के साथ दुष्कर्म , आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार
भाेपाल 19 मार्च 2023 - अशाेका गार्डन थाना पुलिस ने चार माह पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रेलवे के कर्मचारी काे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित से महिला का परिचय मुरलीधर महाराज की कथा सुनने के दौरान हुआ था। कथा सुनने साथ चलने का झांसा देकर रेलकर्मी महिला काे अपने घर ले गया था। वहां नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया था।उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार महिला से ज्यादती की थी। अशाेका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक राजधानी में रहने वाली 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर 12 नवंबर 2022 काे लाेकेश शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लाेकेश काेटा रेल मंडल में सिग्नल विभाग में पदस्थ है। महिला ने शिकायत में पुलिस काे बताया कि वह मुरलीधर महाराज की प्रशंसक है।

काेराेना काल में आलाइन कथा सुनने के दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसका परिचय लाेकेश शर्मा से हुआ था। इसके बाद फरवरी 2021 में राजधानी में कथा के दौरान पहली बार उसकी मुलाकात लाेकेश से हुई थी। नौ नवंबर काे वह जाेधपुर में कथा सुनने भाेपाल - जाेधपुर ट्रेन से जा रही थी। फाेन पर बात हाेने पर लाेकेश ने उससे कहा कि वह भी कथा सुनने अपनी पत्नी के साथ जाेधपुर जाने वाला है। वह भी काेटा स्टेशन पर उतर जाए, ताे सभी कार से साथ चलेंगे। लाेकेश, महिला काे काेटा स्टेशन से अपने घर ले गया। घर में उसकी पत्नी नहीं थी। लाेकेश ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे हाेश नहीं रहा। सुबह उसे पता लगा कि उसके साथ गलत काम हुआ है।इस घटना के बाद बदनाम करने की धमकी देकर लाेकेश कथा सुनने के बहाने से मथुरा, जाेधपुर, ऋषिकेष ले गया और हाेटल में उसके साथ ज्यादती की। अंतिम बार अशाेका गार्डन की एक हाेटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।शुक्रवार काे पुलिस ने बामरा कालाेनी, बयाना जिला भरतपुर , राजस्थान से लाेकेश काे गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH