ट्रेनर चार्टर प्‍लेन क्रैश , दो पायलट की मौत , एक शव बरामद , दूसरे पायलट के शव की तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेनर चार्टर प्‍लेन क्रैश , दो पायलट की मौत , एक शव बरामद , दूसरे पायलट के शव की तलाश जारी
बालाघाट 18 मार्च 2023 - बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कूटोला के घने जंगल में शनिवार दोपहर एक ट्रेनर चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो पायलट की मौत की खबर है, जिसमें एक पायलट का शव बरामद हुआ है जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) आदित्य मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि किरनापुर के भक्कूटोला में ट्रेनर प्लेन क्रैश हुआ है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।

घटना स्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। मृतकों के नाम, प्लेन कहां से कहां जा रहा था और प्लेन क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के पास भी इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त प्लेन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में संचालित फ्लाई स्कूल का है, जिसके ट्रेनर चार्टर प्लेन में ये हादसा हुआ है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। साथ ही मौके पर पुलिस अधिकारियों व टीम द्वारा जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कल यानी 20 मार्च को किरनापुर से लगे लांजी तहसील में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने बालाघाट पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन से पहले पड़ोसी तहसील किरनापुर के जंगल में प्लेन क्रैश होने की बड़ी घटना से पुलिस भी पहले से ज्यादा अलर्ट है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH