गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 2,216 पशुपालकों ने बेचा 2 लाख 97 हजार 607 किलोग्राम गोबर,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 2,216 पशुपालकों ने बेचा 2 लाख 97 हजार 607 किलोग्राम गोबर,,
जांजगीर चांपा 04 अगस्त 2020 - जांजगीर-चांपा जिले में गोधन न्याय योजना के तहत- 20 जुलाई से -1 अगस्त तक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय की गोठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालकों को उनके खाते में 5 अगस्त  को भुगतान किया जाएगा। 

जिले के 2 हजार 216 पशुपालकों ने 1 अगस्त तक 2 लाख 97 हजार  607 किलोग्राम गोबर गोठान के माध्यम से बेचा है। इन पशुपालकों को बेचे गए गोबर  2 रूपए किलोग्राम की दर से  5 लाख 95 हजार 214 रूपए का भुगतान  सहकारी बैंक के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जिले में गोधन न्याय योजना का सकारात्मक क्रियान्वयन कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
  जिले में गत 20 जुलाई को गोधन न्याय योजना का शुभारंभ होने के साथ ही ग्रामीणों, पशुपालकों द्वारा गोबर एकत्र कर गोठान में  बेचना शुरू कर दिया है।  गोठान समिति के द्वारा गोठान में लाए गए गोबर का हिसाब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद पशुपालक, गोधन मित्र, सखी एवं स्व सहायता समूह को भुगतान करने के लिए सहकारी बैंक में खाते खुलवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

2 हजार 880 पशुपालकों का पंजीयन-

जिपं सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि गोबर बेचने वाले पशुपालकों का भुगतान सहकारी किया जाएगा। यह भुगतान 20 जुलाई से 1 अगस्त तक गोठान में गोबर बेचने वाले पशुपालकों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की 255 गोठान पंजीकृत की गई है, इनमें से 248 गोठान क्रियाशील हैं। सहकारी बैंक के माध्यम से 2 हजार 8 सौ 80 पशुपालकों का पंजीयन किया गया। इनमें 2 हजार 216 पशुपालकों द्वारा 1 अगस्त तक गोठान में गोबर बेचा गया है। उनका अभी गोबर का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा 2 अगस्त के बाद से जिन पशुपालकों ने गोबर बेचा है उनका सहकारी बैंक के माध्यम से पशुपालकों का सतत भुगतान होता रहेगा।  गोठान में नवीन पशुपालकों का पंजीयन कर खाता खोला जाएगा और उनका भी भुगतान सतत प्रक्रिया के माध्यम से खाते में किया जाएगा। जिले में ग्रामीण एवं नगरीय निकाय की गोठान में 2 लाख 97 हजार 607 किलोग्राम गोबर की खरीदी 1 अगस्त तक की गई है। इस गोबर का भुगतान 5 अगस्त को 2 रूपए किलोग्राम के हिसाब से किया जाएगा, जिसकी राशि 5 लाख 95 हजार 214 रूपए पशुपालकों के बैंक खाते में सीधा पहुंचेगी।
गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 2,216 पशुपालकों ने बेचा 2 लाख 97 हजार 607 किलोग्राम गोबर,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH