छत्तीसगढ़ - महादेव बुक के संचालकों तक रुपये पहुंचाने वाले 12 फर्जी खातों से 600 करोड़ जब्त

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महादेव बुक के संचालकों तक रुपये पहुंचाने वाले 12 फर्जी खातों से 600 करोड़ जब्त
दुर्ग 17 मार्च 2023 - महादेव बुक से खिलाए जा रहे सट्टा के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में पुलिस को अब एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को 12 फर्जी खातों की जानकारी मिली है। जिनके माध्यम से महादेव बुक के आकाओं तक अरबों रुपये भेजे जा रहे थे। पुलिस ने इन 12 फर्जी खातों की जानकारी मिलने के बाद इनमें जमा करीब 600 करोड़ रुपये को जब्त किया है। साथ ही अब महादेव बुक के आकाओं की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 12 फर्जी खातों की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग SP डा. अभिषेक पल्लव ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने महादेव बुक के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने महादेव बुक से खिलाए जा रहे आनलाइन सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई कर उस पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेव बुक के संचालकों की गिरफ्तारी की रणनीति बनाने के लिए कहा।

पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के विभिन्न बैंकों में खोले गए 12 शेल खातों की जानकारी मिलने के बाद उसमें जमा 600 करोड़ रुपये को जब्त किया है। इन्हीं शेल खातों के माध्यम से महादेव बुक के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक रुपये पहुंच रहे थे।

पुलिस को यह भी आशंका है कि इसी तरह के कई फर्जी (शेल) खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये महादेव बुक के संचालकों तक पहुंच रहे हैं। पुलिस ने अब इन खातों की जानकारी जुटाकर इन पर अंकुश लगाने की कार्रवाई शुरू की है। ताकि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल तक सट्टा का पैसा पहुंचना बंद हो सके।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH