07 साल के मासूम की मौत का मामला , बोरवेल खुला छोड़ने वाले खेत मालिक और दो हिस्सेदारों को भेजा गया जेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
07 साल के मासूम की मौत का मामला , बोरवेल खुला छोड़ने वाले खेत मालिक और दो हिस्सेदारों को भेजा गया जेल
विदिशा 16 मार्च 2023 - विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी पठार में दो दिन पहले खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिरे सात वर्षीय लोकेश अहिरवार की मौत के बाद पुलिस ने खेत मालिक मां - बेटा सहित दो हिस्सेदारों के खिलाफ भादवि की धारा 304 A के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, इनमें से खेत मालिक नीरज अहिरवार और हिस्सेदार रघुवीर अहिरवार को गिरफ्तार कर SDM न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया है।

बता दे की मंगलवार की सुबह 11 बजे खेरखेड़ी गांव के एक खेत में चना की फसल काट रहे दिनेश अहिरवार का पुत्र सात वर्षीय लोकेश अहिरवार पड़ोस के खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। जिसे निकालने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन किया लेकिन लोकेश को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे के बाद कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लापरवाह खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि आनंदपुर पुलिस ने खेत मालिक नीरज अहिरवार और उसकी मां रमको बाई के अलावा खेत ठेके पर लेने वाले रामस्वरूप शर्मा तथा बंटवारा पर लेने वाले रघुवीर अहिरवार के खिलाफ भादवि की धारा 304 A और 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इधर, आनंदपुर थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी ने बताया कि आरोपित खेत मालिक नीरज अहिरवार और हिस्सेदार रघुवीर अहिरवार को एक दिन पहले बुधवार को ही CRPC की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लटेरी SDM हर्षल चौधरी के न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

क्या है धारा 304 A

वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रवर्ती जैन के मुताबिक कोई ऐसा कार्य, जो उपेक्षापूर्ण तरीके से किया गया हो और इस वजह से किसी की मौत हो जाए, तब यह धारा लगाई जाती है। इस मामले में खेत में बोरवेल खुदवाकर उसे खुला छोड़ दिया गया, जिसमें गिरकर सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। इसलिए यह धारा लगी है। इस धारा में दो वर्ष तक की सजा का प्रविधान है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH