12 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
12 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही
कटनी 15 मार्च 2023 - कटनी जिले में भ्रष्ट कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है। बुधवार को कटनी में फिर एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया। जिले के बरही नगर परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नगर परिषद क्षेत्र के एक युवक से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त को की थी। जिसके बाद आरोपित को ट्रेप करते हुए लोकायुक्त ने बुधवार को यह कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते हुए आरोपित सहायक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार भीम प्रसाद कचैर निवासी छिंदिया टोला वार्ड नंबर 12 बरही ने पत्नी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के संबंध में नगर परिषद में आवेदन लगाया था। योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में अक्षय जोशी सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बरही ने भीम से 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत भीम कचेर ने जबलपुर पहुंचकर लोकायुक्त एसपी को की थी। 

लोकायुक्त SP ने मामले का सत्यापन कराया और घटना में सत्यता पाए जाने के बाद बुधवार को DSP दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में टीम कटनी के बरही भेजी। इस दौरान टीम के सदस्य चारो तरफ फैल गए और आवेदक को पैसे देकर सहायक राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर सड़क पर भीम ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत के 12 हजार रुपये दिए और उसका इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपित को दबोच लिया। नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई होते ही हड़कंप मच गया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH