25 घंटे तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मौत से जंग हार गया 07 साल का मासूम लोकेश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
25 घंटे तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मौत से जंग हार गया 07 साल का मासूम लोकेश
विदिशा 15 मार्च 2023 - मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरे 07 वर्षीय मासूम को बाहर निकालने में सफलता तो हासिल हुई मगर वह जिंदगी की जंग हार गया। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि विदिशा जिले के लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी पठार गांव में मंगलवार को कच्चे बोरवेल में गिरे सात वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार को रेस्क्यू के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। लगभग 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF , SDRF के अलावा पुलिस , होमगार्ड , राजस्व , स्वास्थ्य आदि विभागों के अमले ने भरपूर कार्य किया।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार में मंगलवार को बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए बुधवार सुबह लगभग 11 बजे तक सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया और फिर राहत और बचाव काम में लगी टीम के चार सदस्य सुरंग के अंदर गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर लेकर आए। बाहर एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम तैनात थी। बच्चे को एंबुलेंस के जरिए लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया।

मंगलवार की सुबह लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार में बंदरों को देखकर सात वर्षीय लोकेश अहिरवार भागा और खेत में खुले पड़े 60 फीट गहरे बोरवेल में जाकर गिर गया। वह लगभग 43 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था।

बोरवेल के गडढे के करीब एक तरफ जेसीबी मशीन खुदाई करने में लगी रही तो वहीं खोदे गए गड्ढे से बोरवेल तक टनल बनाई गई। साथ ही बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जाती रही और डॉक्टर लगातार लोकेश की हर हरकत पर नजर रखे रहे। पूरी रात राहत और बचाव कार्य चला। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर थे और बच्चे को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश चलती रही। चिकित्सालय ले जाने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH