प्रदेश में मौषम ने बदला मिजाज , तेज हवाओं के साथ बारिश हुई शुरू , गर्मी से मिली निजात

मध्य प्रदेश , 15-03-2023 4:07:48 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में मौषम ने बदला मिजाज , तेज हवाओं के साथ बारिश हुई शुरू , गर्मी से मिली निजात
भोपाल 14 मार्च 2023 - प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश में अधिकतर शहरों में बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है। रात और दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में भी शाम के समय बादल छाए एवं तेज हवाएं चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इनके अतिरिक्त झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का रुख भी अभी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं।

बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर 16 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते 18 मार्च तक मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का ही बना रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH