जांजगीर चाम्पा - युवती को देख कर दिलचंद की नियत बिगड़ी , कर दिया ऐसा काम की पहुँच गया सीधा जेल
जांजगीर चाम्पा , 15-03-2023 3:23:30 AM
जांजगीर चाम्पा 14 मार्च 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13 मार्च 2023 को पीड़िता ने चाम्पा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दिलचंद धीवर ने उसका हाथ और बाह पकड़कर बेईज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया है, जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 146/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी दिलचंद धीवर उम्र 53 साल निवासी प्रधान चौक भोजपुर को आज दिनांक 14 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल , महिला आरक्षक श्यामा जायसवाल , प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी , आरक्षक ईश्वरी राठौर एवं माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

















