छत्तीसगढ़ - पैसों की लालची बेटी , पिता से लिये 08 लाख उधार , जब वापस करने की बारी आई तब ,,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पैसों की लालची बेटी , पिता से लिये 08 लाख उधार , जब वापस करने की बारी आई तब ,,,
दुर्ग 14 मार्च 2023 - दुर्ग जिले के भिलाई में एक बेटी और दामाद ने इमोशनल अत्याचार करके अपने ही बुजुर्ग माता पिता को लूट लिया। बुजुर्ग दंपति को उनकी देखभाल और रिश्तों का वास्ता देकर अपने घर ले गए। उसके बाद अपनी मजबूरी बताकर उनसे 08 लाख रुपए ले लिए। जब बूढ़े मां-बाप ने अपने रुपए मांगे तो उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया। यह पूरा घटना छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मदर टरेसा नगर हनुमान मंदिर के सामने निवासी तपेलाल 74 साल ने अपनी बेटी राजकुमारी, दामाद अवध बिहारी प्रसाद और नाती संजेश प्रसाद के खिलाफ मारपीट और रुपए न लौटाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित माता पिता ने बताया कि, वह अपनी पत्नी नागेश्वरी देवी के साथ मकान नं 119, घासीदास नगर कर्मा मंदिर के सामने अकेले रहता था। उसकी बेटी का ससुराल उसके मकान से कुछ दूर पर रोड नं 18, मदर टेरेसा नगर हनुमान मंदिर के पास ही है। 

उसका दामाद अवध विहारी प्रसाद और बेटी राजकुमारी 9 माह पहले उनके पास आए थे। उन्होंने कहा वो लोग बुजुर्ग हैं और अकेले रहते हैं, उनके साथ घर चलो वहां सही से देखभाल हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी आर्थिक मजबूरी बताकर उन्होंने बुजुर्ग तपेलाल से टुकड़ों में आठ लाख रुपये उधार ले लिया। इसके बाद जब उन्होंने उनसे अपने पैसे देने को कहा तो उन लोगों ने मां-बाप को मारपीट कर घर से भगा दिया।

तपेलाल ने बताया कि, 8 लाख रुपए लेने के बाद वो लोग उन्हें ठीक से न खाना देते थे न देखभाल करते थे। यह देख तपेलाल ने 6 मार्च को अपनी बेटी और दामाद से अपने रुपए मांगे और कहा वो लोग अपने घर जाना चाहते हैं। इस पर दामाद, बेटी और नाती उन्हें गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने उनसे मारपीट की और धक्का देकर अपने घर से निकाल दिया। इससे दोनों बुजुर्ग को काफी चोटें भी आई हैं। बेटी दामाद ने तपेलाल से इमोशनल अत्याचार करके सिर्फ 8 लाख रुपए ही नहीं लिए बल्कि उन्होंने उनके घर में रखा टीवी, कूलर, फ्रिज, रुद्राक्ष की माला सहित पूरा सामान भी हड़प लिया है। बेटी दामाद ने तपेलाल कहा कि जो करना है कर लो जहां शिकायत करना है कर लो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH