छत्तीसगढ़ - स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ रेप कर बनाया विडियो , आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ रेप कर बनाया विडियो , आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ 14 मार्च 2023 - कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी युवक अविनाश चौहान को कल शाम हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालिका के परिजन 13 मार्च को सिटी कोतवाली में बालिका के साथ अविनाश चौहान द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। 

रिपोर्टकर्ता के अनुसार आरोपी अविनाश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी कैदीमुडा जूटमिल उनका परिचित है अविनाश का उनके घर आना-जाना था । घटना को लेकर 12 मार्च को उनकी लड़की ने बताया कि दिनांक 19 जनवरी 2023 को लकड़ी के स्कूल जाते समय अविनाश रास्ते में मिला और अपनी बाइक में स्कूल छोड़ दूंगा कहकर बिठा लिया पर स्कूल ना ले जाकर जोरापाली ले गया और वहां उसका शारीरिक शोषण किया अविनाश के द्वारा धमकी दिया गया कि उसने विडियो बना कर रखा है, किसी को भी घटना बताने पर विडियो वायरल करने और मार डालने की धमकी दिया । लड़की घर में घटना किसी को नहीं बताई थी । लड़की के गुमसुम रहने के कारण उससे कल पुछने पर उसने सारी घटना के बारे में बताई।

घटना के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपित अविनाश चौहान पर धारा 363, 376, 506 आईपीसी एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके मिलने के संभावित स्थान जुटमिल क्षेत्र, उसके कार्यस्थल जगदंबा प्लांट जोरापाली व अन्य स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया जिसे जगदंबा जोरापाली से हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

आरोपी अविनाश चौहान पिता स्व. विनोद चौहान उम्र 28 साल निवासी कैदीमुड़ा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ - स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा के साथ रेप कर बनाया विडियो , आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH