खुले बोरवेल गिरा एक और मासूम , 50 फीट गहराई में है अटका हुआ है 08 साल लोकेश , रेस्क्यू आपरेसन जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुले बोरवेल गिरा एक और मासूम , 50 फीट गहराई में है अटका हुआ है 08 साल लोकेश , रेस्क्यू आपरेसन जारी
विदिशा 14 मार्च 2023 - विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम आनंदपुर के पास स्थित खेरखेड़ी पठार के एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में मंगलवार को एक 08 साल मासूम गिर गया। यह बोरवेल करीब 50 फीट गहरा बताया जा रहा है। जिसे निकालने के लिए प्रशासन का अमला जुटा हुआ है।

आनंदपुर से करीब तीन किमी दूर ग्राम खेरखेडी पठार में चना की फसल काट रहे मजदूर दिनेश अहिरवार का आठ वर्षीय पुत्र लोकेश खेलते समय पड़ोस के खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। बच्चें की चीख सुनकर माता - पिता को बच्चे के गिरने का पता चला। उन्होंने अन्य मजदूरों के माध्यम से सूचना पुलिस थाने को दी। बच्चे के रेस्क्यू हेतु भोपाल से NDRF का दल रवाना हो चुका है। वहीं घटनास्थल पर JCB मशीन से खोदाई कराई जा रही है। सुरक्षा की दृष्‍टि से बोरवेल के चारों तरफ रस्सा आदि के प्रबंध किए गए हैं।

गड्ढे के अंदर नाइट विजन कैमरा लगाया गया है। उससे बच्चे की हलचल पर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने बताया कि बच्चे को ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भोपाल की NDRF की टीम से संपर्क किया है! वहां से दल रवाना घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका है।

लटेरी SDM हर्षल चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया । इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव भी खेरखेड़ी के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि मौके पर बुलडोजर से समीप में खोदाई कराई जा रही है।

बोरवेल में बच्चे के लिए आक्सीजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इधर , बच्चे के गिरने के बाद माता पिता की हालत खराब है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य जारी है। सदगुरु सेवा ट्रस्ट के चिकित्सक सहित अन्य लोग भी मौके पर है।

ग्रामीणों ने बताया कि नीरज अहिरवार के खेत में धनिया की फसल बोई है। इसी के बीच बोरवेल खुला पड़ा था। बालक लोकेश खेलते हुए इस खेत में पहुंच गया और गड्ढा दिखाई नहीं देने पर नीचे गिर गया। बोरवेल करीब दो फीट चौड़ा और 50 फीट गहरा बताया जा रहा है। इसे किसान ने पिछले साल खुदवाया था लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण खुला ही छोड़ दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH