बंद खदान के पानी में तीन भाई बहन डूबे , दो की मौत और एक कि हालत गंभीर , गांव में पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंद खदान के पानी में तीन भाई बहन डूबे , दो की मौत और एक कि हालत गंभीर , गांव में पसरा सन्नाटा
छतरपुर 13 मार्च 2023 - मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम दिदवारा में बंद पड़ी पहाड़ की खदान में भरे पानी में तीन भाई-बहन खेलते समय गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला और महोबा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया है।

ग्राम दिदवारा निवासी विक्रम चौरसिया की पत्नी शीतला रविवार को 12 वर्षीय पुत्री महिमा, पुत्र 10 वर्षीय राज और आठ वर्षीय आर्यन के साथ खेत पर गई थी। विक्रम के बड़े भाई हरगोविंद ने बताया कि दिदवारा में एक पहाड़ की खदान छह माह से बंद पड़ी है। खदान में पत्थर निकालने से उसमें करीब सौ फीट गहराई पर पानी भरा हुआ है। यह खदान खेत के रास्ते में पड़ती है। दोपहर को शीतला तीनों बच्चों के साथ खेत की ओर जा रही थीं, तभी बच्चे खदान से गुजरते समय वहीं पर खेलने लगे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से तीनों गहरे पानी में जा गिरे।

इधर, मां खेत पर काम करने में व्यस्त हो गईं। काफी देर तक जब बच्चे नहीं दिखे तो उसे आशंका हुई। वह उसी रास्ते वापस लौटी और बच्चों को खोजती रही। खदान के पास आने पर बच्चे पानी में छटपटाते दिखे। उसने आसपास लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई।

हरगोविंद ने बताया कि तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और महोबा जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर महिमा और राज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आर्यन को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि क्रशर संचालकों के साथ ग्रामीणों ने बैठक कर इस बंद पड़ी खदान में तारबाड़ी करने को कहा था, लेकिन उन्होंने तारबाड़ी नहीं कराई। तारबाड़ी करा दी जाती तो हादसा नहीं होता। घटना से ग्रामीणों में क्रशर संचालकों के खिलाफ नाराजगी है।

महोबा कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना मध्य प्रदेश की है। पीड़ित पक्ष से संबंधित थाने में तहरीर देने को कहा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH