छत्तीसगढ़ - स्कूल के क्लर्क ने बच्चो पर तेज़ाब डालने की धमकी देकर महिला के साथ किया रेप , हुआ गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल के क्लर्क ने बच्चो पर तेज़ाब डालने की धमकी देकर महिला के साथ किया रेप , हुआ गिरफ्तार
दुर्ग 13 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक स्कूल के बाबू ने महिला के साथ उसे उसके बच्चों को तेजाब से जला देने की धमकी देकर बलात्कार किया। महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चार महीने से दुर्ग पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जब महिला न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट पहुंची तो मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि एक महिला ने शंकर नगर पानी टंकी दुर्ग के पास रहने वाले सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। सुनील महोबे पाटन के निपानी हाईस्कूल में बाबू के पद पर कार्यरत है। महिला ने बताया कि 8 नवंबर 2022 की दोपहर सुनील उसके घर आया था। उसके हाथ में तेजाब से भरी बोतल थी। उसने महिला को धमकी दी कि वो उसके साथ चले नहीं तो ये तेजाब उसके बच्चों और उसके ऊपर डाल देगा। महिला काफी डर गई थी। इससे वो सुनील की बाइक में बैठ गई। सुनील उसे भिलाई पावर हाउस स्थित साईं होटल ले गया। इसके बाद वो उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने सुनील महोबे के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

सूत्रों के मुताबिक महिला रोजी मजदूरी करती है। उसका पति उसे छोड़ चुका है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद ही वो मोहन नगर थाने शिकायत करने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद महिला ने सीएसपी दुर्ग और एसपी दुर्ग के पास भी न्याय की गुहार लगाई थी। जब उसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो महिला ने कोर्ट जाने की बात कही। महिला के कोर्ट जाते ही मोहन नगर पुलिस ने उसे थाने बुलाया और मामला दर्ज किया। 

आरोपी सुनील महोबे इससे पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इससे पहले आरोपी दुर्ग के तकियापारा स्कूल में पदस्थ था। यहां महिला अपने बच्चे का एडमिशन कराने पहुंची थी। सुनील ने बच्चे का एडमिशन कराने का प्रलोभन देकर उसे बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया था। जब सुनील फिर महिला पर दबाव बनाने लगा तो उसने उसके खिलाफ 20 अक्टूबर 2021 को बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। 

आरोपी सुनील महोबे कुछ महीने पहले ही महिला के साथ बलात्कार के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। बाहर आते ही उसने महिला को फोन करके धमकी देना शुरू किया। जब महिला नहीं मानी तो वो उसके घर तेजाब लेकर पहुंच गया और धमकी देकर उसका अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH