पूर्व सरपंच ने की वर्तमान सरपंच के पिता की हत्या , पुराने विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 13-03-2023 4:09:54 PM
Anil Tamboli
पूर्व सरपंच ने की वर्तमान सरपंच के पिता की हत्या , पुराने विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम
जबलपुर 13 मार्च 2023 - मझौली के लोहारी अनघोरा गांव निवासी सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव (56) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। घटना के समय कंचन घर से चंद कदम दूर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव में ही रहने वाले कंचन के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी। पड़ोसी के घर त्योहार पर शोक होने के कारण कंचन संवेदना व्यक्त करने तथा रंग पंचमी की बधाई देने गए थे। तभी पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष, सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य और साथी बदमाश हमले में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

रघुराज ने बताया कि हमला कंचन यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। 6 से 7 फायर हुए। एक गोली कंचन के सीने में तथा दूसरी पेट में जा घुसी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसी बीच एक अन्य युवक के पैर में गोली लगने का पता चला। कंचन को जबलपुर गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन का घर घेर लिया। कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।

रघुराज ने बताया कि हमलावर पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था कंचन के सरपंच बेटे ने प्रशासन की मदद से उसके कब्जे से शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। तभी से शनेंद्र चौहान कंचन से रंजिश रखने लगा था दोनों के बीच पंचायत चुनाव में भी विवाद हुआ था दो-तीन दिन पहले भी सांद्र ने कंचन को धमकाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH