छत्तीसगढ़ में तस्करों ही नही वन विभाग के अधिकारियों ने भी देखी थी पुष्पा फ़िल्म , लेकिन माल तो मिला मगर ,,,

सुकमा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में तस्करों ही नही वन विभाग के अधिकारियों ने भी देखी थी पुष्पा फ़िल्म , लेकिन माल तो मिला मगर ,,,
सुकमा 12 मार्च 2023 - सुकमा जिले के एक नक्सल प्रभावित इलाके में पुष्पा फिल्म की ही तरह तस्करों ने सागौन लकड़ी को तालाब में पानी के अंदर छिपा कर रखा था। साथ ही जंगल में भी एक ठिकाने पर सागौन की लकड़ी को छिपा कर रखा हुआ था। जिसकी भनक वन अमले की गोपनीय टीम को लगी। फिर पूरे 2 दिन यानी 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 25 लाख रुपए की इन बेशकीमती लकड़ियों को बरामद कर लिया। मामला सुकमा वन परिक्षेत्र का है।

दरअसल, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फूलबगड़ी और मुरतोंडा बीट में सागौन लकड़ियों की कटाई कर तस्करी की जा रही है। मुखबिर की इसी सूचना पर वन अमले ने इन दोनों इलाकों में खोजबीन शुरू की। DFO थेजस एस ने सुकमा ,  तोंगपाल , दोरनापाल और जगरगुंडा रेंज के अफसरों की एक संयुक्त गोपनीय टीम बनाई। इस टीम को निर्देश दिया गया कि इन दोनों इलाकों में लकड़ी की कटाई और जिन लकड़ियों को काट कर इकट्ठा कर रखा गया है उसके बारे में पता लगाएं। DFO के निर्देश के बाद अफसरों ने इलाके में पता लगाना शुरू किया।

इस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की फुलबगड़ी बीट के नीलावरम ग्राम में जंगल के बीच स्थित तालाब में लकड़ियां छिपाकर रखी गई है। जिसके बाद वन अमले ने जब खोजबीन शुरू की तो उन्हें सागौन चिरान मिला। फिर पास के ही एक जंगल में झाड़ियों के पास से भी वन अमले ने चिरान बरामद किया। इस इलाके से कुल 15 घन मीटर अवैध चिरान जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। DFO थेजस एस ने बताया कि, तस्करों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH