श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बस ने मारी टक्कर , हादसे में दो की मौत और 20 से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बस ने मारी टक्कर , हादसे में दो की मौत और 20 से अधिक लोग घायल
विदिशा 12 मार्च 2023 - अशोकनगर जिले के करीला मेला जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 20 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को विदिशा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है घटना रविवार सुबह करीब 08 बजे की बताई जा रही है।

रायसेन जिले के दहलवाड़ा गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर करीला मां जानकी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी विदिशा के पास सांची रोड पर एक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दहलवाड़ा गांव की मीराबाई पत्नी भूरालाल उम्र 70 वर्ष की सांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, तो वहीं कल्लू पुत्र तुलसीराम ने विदिशा के मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी लगते ही रायसेन जिले के अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। एडीएम वृंदावन सिंह ने बताया कि दो लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा निलेश उर्फ नीलू पुत्र पर्वत सिंह उम्र 25 वर्ष को मेडिकल कालेज विदिशा से हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया है। वहीं पर्वत पुत्र भूरा सिंह कोमा में है और मेडिकल कालेज के ICU में भर्ती है मेडिकल कालेज के डाक्टर वैभव जैन के मुताबिक अस्पताल में 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक की मृत्यु हो गई है और एक अन्य को भोपाल रेफर किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH