मजदूरों को बता रहे थे सुरक्षा के तरीके , मधुमक्खियों ने बोला हमला , एक की मौत और 40 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मजदूरों को बता रहे थे सुरक्षा के तरीके , मधुमक्खियों ने बोला हमला , एक की मौत और 40 से अधिक घायल
गुना 11 मार्च 2023 - गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) के प्लांट में सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था। इस दौरान ठेका श्रमिकों को सुरक्षा के तरीके बताए जा रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया इस हमले में एक श्रमिक की मौत हो गई और करीब 40 श्रमिक घायल हो गए। शुक्रवार को मृतक श्रमिक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों के पैनल ने किया।

जानकारी के अनुसार NFL के प्लांट में सुरक्षा सप्ताह के तहत ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें लगभग 400 श्रमिक शामिल थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए कोई कमरों में छिपा, तो किसी ने तिरपाल का सहारा लिया। इसके बाद भी करीब 40 श्रमिक मधुमक्खियों के हमले से नहीं बच पाए।

मैकेनिकल सेक्शन में कार्यरत 40 वर्षीय ठेका श्रमिक राधेश्याम लोधा की मौत हो गई। इधर, ट्रेड यूनियन नेता नरेन्द्र भदौरिया ने बताया कि NFL परिसर में पानी की टंकियों और इमारतों में कई वर्षों से मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। प्रबंधन को हर साल छत्तों को हटाना चाहिए, ताकि ऐसे हादसे से बचा जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH