जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , नहीं मिला सुसाइड नोट

मध्य प्रदेश , 11-03-2023 2:23:50 AM
Anil Tamboli
जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , नहीं मिला सुसाइड नोट
झाबुआ 10 मार्च 2023 - जिला अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक निशा भायल का शव उनके मकान पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना गुरुवार रात 11 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक के स्वजन को सूचना दी। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार डाक्‍टर निशा भायल शहर के मेघनगर नाके पर किराये के मकान में रहती थीं। गुरुवार की रात उनके स्वजन ने उनको फोन लगाया। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो पड़ोस में रहने वाली अन्य महिला चिकित्सक को फोन लगाया गया। महिला चिकित्सक जब निशा के मकान पर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर खिड़की का कांच तोड़ने पर रूम के अंदर देखा तो निशा फांसी पर झूल रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर स्वजन को सूचना दी।

डाक्‍टर निशा भायल मूलत: पेटलावद की रहने वाली थीं। छह माह पूर्व जिला अस्पताल में पदस्थ हुई थीं। इनकी मौत का कोई कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। महिला के मकान से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद नहीं किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना

जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..

छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH