आयुर्वेदाचार्य ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को दी खुली चुनौती , कही यह बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आयुर्वेदाचार्य ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को दी खुली चुनौती , कही यह बात
छिंदवाड़ा 10 मार्च 2023 - एक ओर बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छिंदवाड़ा आने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा के ही आयुर्वेद चिकित्सक डा. प्रकाश इंडियन टाटा ने धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री पर्ची में मन की बात लिखने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, ये सिर्फ भोले भाले लोगों को बरगलाने का तरीका है। यदि वे मेरे मन की बात पढ़ लेंगे तो मैं उन्हें एक करोड़ रुपये दूंगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान डा. प्रकाश इंडियन टाटा ने कथावाचक को यह चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि अगर कथावाचक शास्त्री ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें मुझे 11 लाख रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने यह कहा कि यह दावा देश भर में फैले सभी पर्ची बाबाओं के लिए भी है। चाहे वह भी किसी भी धर्म का ही क्यों ना हो।

डा. प्रकाश इंडियन टाटा के मुताबिक इस प्रकार के बाबा ज्यादातर उन ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी करामात दिखाते हैं, जहां कम पढ़े लिखे लोग होते हैं। मेरी सलाह है कि ऐसे बाबाओं को धर्म का प्रचार करना चाहिए न कि इस प्रकार का झूठा भरोसा दिलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिद्धि ऐसे ही किसी को नहीं मिल जाती है, मैंने भी 15 सालों तक साधना की है, लेकिन मुझे तो ऐसी कोई सिद्धि नहीं मिली। अब मैं आयुर्वेद के जरिए लोगों का इलाज कर रहा हूं, ये पद्धति व्यापक और भरोसेमंद हैं। लोगों को भी यही सलाह देता हूं कि इस प्रकार के बाबाओं के चक्कर में न पड़ें।

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती देने वाले डा. टाटा ने वर्ष 2018 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के घुटनों का इलाज पातालकोट की जड़ी-बूटियों से किया था। इस दौरान जयसूर्या घुटनों के दर्द से जूझ रहे थे। काफी इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हुए तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने की सलाह दी थी। साथ ही अजहरुद्दीन ने छिंदवाड़ा के आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा से उनकी बात करवाई थी। बताया जाता है कि डा. टाटा ने इलाज करके जयसूर्या को 72 घंटे में पैरों पर खड़ा कर दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH