दो बच्चो के साथ महिला ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में बताई यह वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो बच्चो के साथ महिला ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में बताई यह वजह
नरसिंहपुर 10 मार्च 2023 - गाडरवारा में करीब 38 वर्षीय एक मां ने 19 वर्षीय बेटे और 16 वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की रात हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इस मामले में बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति की प्रताड़ना और उसकी शराब पीने की लत से परेशान थी।

घटना में गाडरवारा पुलिस ने बताया कि रेलवे से रात करीब 11 साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी। बरेली-जमाड़ा फाटक के पास घटना हुई है। मौके की जांच में तीन शव मिले जिनकी पहचान अनीता कौरव 38,पुत्र सेजल 19, बेटी शानी 16 वर्ष के रूप में की गई।

मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर जांच हो रही है। बताया जाता है कि ग्राम कजरौटा निवासी अनीता कौरव का विवाह ग्राम लिलवानी निवासी पप्पू उर्फ राजकुमार कौरव के साथ हुआ था। कई वर्षों से वह पति के साथ पंचवटी कालोनी में रहती थी, लेकिन पति की शराब पीने की लत से परेशान होने और पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने से वह काफी समय से अपने मायके में रहने लगी थी।

कुछ दिन पूर्व ही पति उसे व बच्चों को लेकर पंचवटी कालोनी गाडरवारा लेकर आया था। जहां पर फिर पति द्वारा उसे व बच्चों को प्रताड़ित किया जाने लगा था। पुलिस की प्रथम द्ष्टया जांच में सामने आया है कि मृतका अपने पति की प्रताड़ना के कारण परेशान थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया है। पुलिस सुसाइड नोट में सामने आए तथ्यों की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि घटना की जांच में पुलिस को मृतक सेजल की जेब से सुसाइड नोट मिला।जांच में पता चला कि उसने मरने से पहले सुसाइड नोट को अपनी मौसी के लिए भी व्हाट्सएप के जरिए भेजा था। बताया जाता है कि मृतका के पति पप्पू उर्फ राजकुमार का मोटर वाइंडिंग का कार्य था, लेकिन पति शराब पीकर अनैत‍िक कार्यो में लगा रहता था। जिससे पत्नी सहित उसके दोनों बच्चे भी परेशान थे। पति की शराब पीने की आदत घर में कलह का कारण थी।

इस मामले में गाडरवारा के थाना प्रभारी राजपाल बघेल का कहना है की मामले में जांच चल रही है।प्रथम द्ष्टया जांच में पति की प्रताड़ना के कारण महिला ने बच्चों सहित आत्महत्या की है।सुसाइड नोट भी मिला है।रात को रेलवे की सूचना के बाद घटनास्थल की जांच की गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH