बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल , 15 शिक्षक , दो भृत्‍य सस्पेंड , दो की सेवा समाप्त , प्राचार्य और तीन शिक्षकों को निलंबित करने का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश , 07-03-2023 5:32:03 PM
Anil Tamboli
बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल , 15 शिक्षक , दो भृत्‍य सस्पेंड , दो की सेवा समाप्त , प्राचार्य और तीन शिक्षकों को निलंबित करने का प्रस्ताव
बैतूल 07 मार्च 2023 - बैतूल जिले में बोर्ड परीक्षा में सुनियोजित तरीके से नकल कराने का मामला ग्राम प्रभुढाना के परीक्षा केंद्र पर सामने आया है। कलेक्टर ने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों और भृत्य सहित 23 के खिलाफ निलंबन अथवा सेवा समाप्ति की कारवाई की है। शिक्षा विभाग के परीक्षा प्रभारी सुबोध शर्मा ने बताया कि सोमवार छह मार्च को कक्षा 12 वीं का भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं अन्य वैकल्पिक विषयों का प्रश्नपत्र था। जिलास्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा शासकीय उमावि प्रभुढाना स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया, जिसमें परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों एवं भृत्यों द्वारा नकल सामग्री बनाए जाने एवं परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया जाना पाया गया।

शासकीय उमावि प्रभुढाना में बनाए केंद्र पर शासकीय उमावि प्रभुढाना एवं शासकीय उमावि चुनालोहमा के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। इन्ही दोनों शालाओं के पांच शिक्षक एवं परीक्षा केन्द्र पर भृत्य का कार्य कर रहे एक भृत्य परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में स्थित प्राथमिक शाला भवन के कक्ष में बैठकर प्रश्न पत्र में आए प्रश्नों के लिए नकल सामग्री तैयार करते हुए पाए गए। जबकि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में अनाधिकृत रूप से किसी की भी उपस्थिति प्रतिबंधित है। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में उसी शाला के शिक्षक, शिक्षिकाओं को पर्यवेक्षण कार्य सौंपने की मनाही है। इसके बावजूद वे वहां मौजूद थे। निरीक्षण दल द्वारा प्राथमिक शाला भवन के कक्ष में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं के कथन लिए गए। मौके पर कक्ष में पाई गई पाठ्यपुस्तकें, विषय की गाईड, कागज कार्बन, जिन पर नकल बनाये जाने का कार्य किया जा रहा था, तथा मोबाइल जब्त कर पंचनामा बनाया गया।

इतना ही नहीं, केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष द्वारा मोबाईल फोन निर्धारित समय में पंचनामा बनाकर अलमारी में सील बन्द कर नहीं रखे गए थे। प्राथमिक शाला के कक्ष में पाए गए मोबाईल पर आज का ही प्रश्नपत्र स्‍कैन प्रति में पाया गया। परीक्षा कार्य से जुडे भृत्य, प्राथमिक शाला कक्ष एवं परीक्षा भवन के मध्य आते जाते पाया गया। इस संदर्भ में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस समग्र प्रक्रिया में एक हाईस्कूल प्राचार्य, दो उच्च माध्यमिक शिक्षक, पांच माध्यमिक शिक्षक, 10 प्राथमिक शिक्षक, एक संविदा शाला शिक्षक एवं तीन भृत्य कुल 22 लोक सेवकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित/सेवा समाप्त किये जाने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को दिए गए। जबकि एक माध्यमिक शिक्षक पर निलंबन की कारवाई जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव पर होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH