प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज , कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले , अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज , कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले , अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार
भोपाल 07 मार्च 2023 - मध्‍य प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम ने करवट ली है। अनेक जिलों में बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं।जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के साथ ही उज्‍जैन , मंदसौर , रतलाम,  राजगढ़ , विदि‍शा और छ‍िंंदवाड़ा के साथ ही अन्‍य ज‍िलों में भी ओलों के साथ बार‍िश हुई। मंदसौर जि‍ले में कुछ स्‍थानों पर तो खेतों और हाइवे पर ओलों की चादर बिछी नजर आई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

पहले ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावनाएं व्यक्त की थी। वहीं, गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। होली पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में और बदलाव होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी । इनमें भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले शामिल हैं। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। दोनों के मिलने से मध्य भारत में बादल में बन रहे हैं।

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होगी। हमारे यहां अरब सागर से होती हुई आ रही हवा नमी ला रही है। इस वजह से गरज चमक वाले बादल बने और बारिश हुई। भोपाल में 7, 8 और 9 मार्च को बारिश के आसार हैं। 7 मार्च को तेज बारिश के आसार जताए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH