शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप के कर्मचारी को गोली मार कर 22 लाख की लूट , कर्मचारी की मौत , पूरे शहर में नाकेबंदी

मध्य प्रदेश , 06-03-2023 9:57:39 PM
Anil Tamboli
शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप के कर्मचारी को गोली मार कर 22 लाख की लूट , कर्मचारी की मौत , पूरे शहर में नाकेबंदी
सतना 06 मार्च 2023 - सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है। जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय सिंह नाम से हुई है।

दिन-दहाड़े गोली चालन व लूट घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके अलावा बैंक परिसर व अन्य दुकानों में लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरे बाइक से आए हुए थे। तो वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतना के SP आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें गठित की गई है लूट में कितने रूपए गए हैं, इसका आंकलन अभी नहीं हो सकता है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH