युवक ने गर्लफ्रैंड के साथ मिलते हुए फौजी का बनाया वीडियो , आक्रोशित फौजी ने लक्ष्मण ढ़ाबा के पास युवक को मारी गोली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक ने गर्लफ्रैंड के साथ मिलते हुए फौजी का बनाया वीडियो , आक्रोशित फौजी ने लक्ष्मण ढ़ाबा के पास युवक को मारी गोली
रीवा 05 मार्च 2023 - रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक चालक को एक युवक ने गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने जहां घायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं आनन-फानन में दबिश देकर गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गोली चलाने की घटना को अंजाम देने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि सेना का जवान है। जबकि घायल युवक ट्रक ड्राइवर है। 

घायल ट्रक ड्राइवर ने जवान को उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर में देख लिया था। उसने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया था। जैसे ही जवान को इस बात की जानकारी हुई तो वह डर गया कि कहीं उक्त ट्रक ड्राइवर इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल ना कर दे। जिसे लेकर उसने बाइक से ट्रक का पीछा किया, फिर कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली ड्राइवर की आंख में लगी है और उसकी हालत गंभीर है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी जवान की पहचान विकास तिवारी उर्फ ब्रजभूषण पुत्र अशोक तिवारी उम्र 28वर्ष निवासी रीवा के रूप में की गई है। घटना गत शनिवार दोपहर गंगेव के समीप हनुमान मंदिर की बताई गई है। फौजी विकास के साथ उसकी नाबालिग प्रेमिका भी थी। प्रेमी युगल बातचीत कर रहा था। इसी बीच, पड़ोसी गांव का ब्रजेन्द्र कोरी उर्फ भइयनबा उम्र 30 वर्ष भी वहां पहुंच गया। जहां विकास ने बृजेंद्र को मंदिर से दूर जाने के लिए कहा। जिसके बाद विकास प्रेमिका को लेकर बाइक से चला गया। इसी बीच बृजेन्द्र ने चोरी-छिपे मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और ट्रक लेकर वहां से निकल गया।

मंदिर के पास खड़े मनीष नाम की युवक ने फौजी को बता दिया कि बृजेन्द्र ने उन दोनों का वीडियो बनाया है। इसके बाद वह भड़क गया और स्कूटी से ही ट्रक का पीछा किया, थोड़ी दूर जाकर हाईवे - 30 पर लक्ष्मण ढ़ाबा के पास उसने ट्रक को रोक लिया। फौजी ने ड्राइवर से नीचे उतरने के लिए कहा। जब वो नहीं उतरा तो वो ट्रक में चढ़ कर ड्राइवर से उस वीडियो को डिलीट करने को कहा। वीडियो डिलीट नहीं करने पर फौजी ने कट्‌टे से दो फायर किए। इसमें से एक गोली तो मिस हो गई, जबकि दूसरी गोली ब्रजेंद्र की बाईं आंख में लगी इसके बाद आरोपी फौजी भाग गया।

आरोपी विकास तिवारी चार साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला में सेकेंड कोर बटालियन में नायक के पद पर पदस्थ है। थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. पटेल ने बताया कि विकास तिवारी हाल में आर्मी से छुट्टी लेकर रीवा आया था शनिवार दोपहर युवती 12वीं का पेपर देकर स्कूल से निकली थी। ऐसे में फौजी उसे स्कूटी पर बैठाकर गंगेव की तरफ घूमने चला गया। वहां ट्रक वाले से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपित विकास तिवारी और नाबालिग लड़की के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के परिजन को भी दोनों के रिश्ते के बारे में पता है युवती का पिता भी रिटायर्ड फौजी हैं दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे चूंकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए परिवार वालों ने अभी कुछ दिनों तक इंतजार करने के लिए कहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH