मिशनरी स्कूल में नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण , प्राचार्य गिरफ्तार , पादरी , शिक्षक और वार्डन फरार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मिशनरी स्कूल में नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण , प्राचार्य गिरफ्तार , पादरी , शिक्षक और वार्डन फरार
डिंडौरी 05 मार्च 2023 - मध्य प्रदेश में डिंडौरी जिले के जुनवानी गांव में स्थित मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यौन शोषण करने वालों में स्कूल के पादरी , प्राचार्य , एक शिक्षक और वहां की वार्डन का नाम सामने आया है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जब बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों की टीम जांच करने पहुंची तो यह राज खुला। चारों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने यौन शोषण, छेड़छाड़ और पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्राचार्य नान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है कार्रवाई और पूछताछ के दौरान पादरी , शिक्षक और वार्डन चकमा देकर फरार हो गए।

यह है पूरा मामला

जुनवानी गांव समनापुर थाना अंतर्गत मंडला जिले की सीमा के पास स्थित है। यहीं जेडीईएस मिशनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पर मप्र बाल संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे और ओमकार सिंह शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ जांच करने पहुंचे। पूछताछ के दौरान नाबालिग छात्राओं ने जो जानकारी दी, उससे अधिकारी भी दंग रह गए। छात्राओं के आरोप सुनकर मौके से पादरी और दो अन्य फरार हो गए। छात्राओं का आरोप है कि पादरी सहित अन्य उनका यौन शोषण करने के साथ मारपीट भी करते हैं। शुक्रवार की शाम ही आठ नाबालिग छात्राओं को जिला मुख्यालय के वन स्टाप सेंटर लाकर रखा गया। शनिवार को सुबह से ही महिला थाना में बयान दर्ज कराने का दौर चला। देर शाम पुलिस ने चार आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

बताया गया कि पादरी सहित अन्य प्रार्थना के दौरान भी छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते थे। महिला थाने में प्रारंभिक जांच के बाद आरोपित पादरी सनी फादर , छात्रावास वार्डन सविता , शिक्षक खेमचंद और प्राचार्य नान सिंह यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्राओं के बयान न्यायाधीश के समक्ष भी दर्ज कराए जा रहे हैं। बताया गया कि पीड़ित छात्राएं स्कूल परिसर में ही स्थित छात्रावास में रहती थीं। स्कूल में छह सौ से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ग्रामीण अंचल और दो जिलों की सीमा के पास संचालित मिशनरी स्कूल की जांच करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचता था। विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम भी महिला थाना पहुंचे। मौके पर कई विभागों के अधिकारियों सहित बाल सरंक्षण आयोग के स्थानीय सदस्य भी मौजूद रहे।

इस मामले में डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्राओं की शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य, पादरी सहित एक शिक्षक और वार्डन पर पास्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित गिरफ्तार है, तीन की तलाश की जा रही है। पूरी जांच के बाद धाराएं और बढ़ेंगी। बालिकाओं को वन स्टाप सेंटर में रोका गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH