गंभीर हालत में रिफर मरीज के लिए दिया खाली ऑक्सीजन सिलिंडर , रास्ते में हुई मौत , परिजनों ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गंभीर हालत में रिफर मरीज के लिए दिया खाली ऑक्सीजन सिलिंडर , रास्ते में हुई मौत , परिजनों ने किया चक्काजाम
पन्ना 03 मार्च 2023 - जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक युवक काल के गाल में समा गया। मामला इस प्रकार है कि 02 मार्च की शाम शुभम यादव पिता अरविंद यादव 18 वर्ष निवासी मोहन निवास चौराहा पन्ना ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई।

इसके बाद परिजन निजी वाहन से मरीज को रीवा मेडिकल कॉलेज लेकर जाने को तैयार हुए लेकिन उन्हें जो ऑक्सीजन सिलिंडर प्रदान किया गया उसमें नाम मात्र ऑक्सीजन थी जो पन्ना से 10 किलोमीटर दूर ही खत्म हो गई इससे शुभम यादव की मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पन्ना में जमकर हंगामा किया। युवक की मौत पर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे 39 पर पहुंच गए। वहां खाली ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सतना और छतरपुर मार्ग से आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए प्रदर्शनकारी ड्यूटी डॉक्टर को हटाने और FIR की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरती सिंह, पन्ना कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सोनी, एसडीएम सतनारायण दर्रो सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए और कलेक्टर को मौके पर आकर सुनवाई के लिए अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद जब मामले की जांच के लिए कलेक्टर द्वारा टीम गठित किए जाने की बात कही गई तब कहीं प्रदर्शनकारियों के द्वारा जाम हटाया गया। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह देखी गई कि जैसे ही एक एंबुलेंस आई तो प्रदर्शनकारियों ने तत्काल उसे रास्ता देकर निकलने दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH