भाभी का देवर के साथ था अवैध संबंध , पति ने कई बार समझाया जब नहीं मानी तब उठाया यह खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाभी का देवर के साथ था अवैध संबंध , पति ने कई बार समझाया जब नहीं मानी तब उठाया यह खौफनाक कदम
सीहोर 02 मार्च 2023 - अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी को रुह कंपा देने वाली दर्दनाक मौत दी। मामला सीहोर जिले के इछावर का है जहां चरित्र संदेह के चलते पति ने कुल्हाड़ी से काट के पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि पत्नी का उसके भाई के साथ अवैध संबंध था जिन्हें लेकर उसने कई बार पत्नी को समझाया भी था लेकिन वो नहीं मानी।

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध के शक में कत्ल की ये खौफनाक वारदात इछावर के जामली गांव की है। जहां रहने वाले सीताराम भिलाला की 22 साल की पत्नी रेखा की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की तो पति सीताराम पर हत्या का शक हुआ। इस आधार पर पति ने सीताराम को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करना कबूल किया। आरोपी सीताराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रेखा के देवर के साथ अवैध संबंध थे जिन्हें लेकर उसने कई बार पत्नी को समझाया था और भाई से बात चीत न करने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और इसी दौरान उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया था जिससे पत्नी की मौत हो गई।

बताया गया है कि रोजाना पति सीताराम से होने वाले विवादों से तंग आकर पत्नी रेखा अपने मायके चली गई थी और तीन महीने से मायके में ही रह रही थी। करीब एक हफ्ते पहले ही परिवार वाले उसे समझाकर अपने साथ वापस लाए थे। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन एक बार फिर अवैध संबंध का जिक्र निकला और दोनों के बीच हुए विवाद में ये सनसनीखेज वारदात हो गई। पुलिस ने आरोपी पति सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH