बड़ी खबर , स्पाइस जेट एयरलाइंस की विमान सेवाएं 02 मार्च से 17 मार्च तक के लिए बंद , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , स्पाइस जेट एयरलाइंस की विमान सेवाएं 02 मार्च से 17 मार्च तक के लिए बंद , जाने वजह
जबलपुर 02 मार्च 2023 - स्पाइस जेट एयरलाइंस की विमान सेवाएं 02 मार्च से 17 मार्च तक के लिए बंद कर दी गई हैं। नागरिकों को अब 15 दिन तक शहर के डुमना विमानतल से इस निजी विमानन कंपनी की दिल्ली, मुंबई, पुणे और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ान या अन्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि जबलपुर से इंडिगो और एयर अलाइंस की विमान सेवाएं सुचारू रहेंगी।

निजी विमानन कंपनी ने देर रात तक जबलपुर से एक पखवाडे के लिए सभी शहरों की सीधी उड़ानें बंद करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। माना जा रहा है कि विमानन कंपनी ने विमानों की कमी के चलते यह निर्णय लिया है। इधर, स्पाइस जेट एयरलाइंस की निर्धारित उड़ानों से सफर करने पूर्व से टिकट लेने वाले नागरिकों को 15 दिन के लिए सभी उड़ानें बंद होने की खबर लगी, तो वह भड़क गए। आक्रोशित यात्रियों ने निजी विमानन कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया, तो कुछ को दिलासा दी गई कि दो-चार दिनों में कंपनी की सेवाएं बहाल भी हो सकतीं हैं। बावजूद इसके विमानन कंपनी ने अपने यात्रियों को अचानक उड़ानें स्थगित करने का कारण नहीं बताया। यह भी साफ नहीं किया कि 18 मार्च से कंपनी की विमान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं या नहीं?

स्पाइस जेट प्रबंधन ने बीते 02 फरवरी से सभी रूटों पर संचालित होने वाले मझोले विमानों (बोमबार्डियर) को हटाकर बोइंग विमान की सेवाएं देना शुरू किया था। यह बड़े विमान रोजाना दो से तीन रूटों पर उड़ान भरते रहे, लेकिन एक माह पूरा होते ही कंपनी ने बोइंग विमान की उड़ानें बंद कर दी। इधर त्योहार के समय विमानयात्राएं करने नागरिक पहले से टिकट ले चुके हैं। अब उन्हें अपना निर्धारित कार्यक्रम बदलना या नया विकल्प चुनना होगा। डुमना विमानतल से प्रतिदिन नौ उड़ानें संचालित होती हैं।

इस मामले में डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर कुसुम दास का कहना है कि स्पाइस जेट एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवाओं को दो से 17 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया है। यह सेवाएं क्यों बंद की गई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। संभवत: विमानों की कमी की वजह से कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH