नाराज पत्नी जब ससुराल जाने को नहीं हुई तैयार तो पति ने पानी की टंकी पर चढ कर किया ऐसा हंगामा की ,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाराज पत्नी जब ससुराल जाने को नहीं हुई तैयार तो पति ने पानी की टंकी पर चढ कर किया ऐसा हंगामा की ,,,
गुना 01 मार्च 2023 - शहर के हड्डीमिल क्षेत्र में बुधवार की दोपहर फिल्म ‘शोले’ के सीन की याद ताजा होती दिखी। यहां विदिशा का रहने वाला एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। इसकी वजह पत्नी का मायके (गुना) से ससुराल न जाना था। इधर, टंकी के नीचे आसपास के लोगों का जमावड़ा हो गया, तो सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहले दो आरक्षक सिविल ड्रेस में ऊपर भेजे गए, तो नीचे पत्नी व पुलिस द्वारा उसे बातों में लगाया गया। इसके बाद युवक को नीचे उतारा गया और पति-पत्नी को कोतवाली लाकर युवक को मेडिकल कराया गया। अब पुलिस दोनों की काउंसलिंग कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, विदिशा के पूरनपुरा का रहने वाले अभिषेक राय की ससुराल गुना में है। उसकी पत्नी कृष्णा परिहार का पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी नाराज होकर मायके गुना आ गई थी। बुधवार को पति अभिषेक उसे लेने गुना आया था लेकिन पत्नी जाने को तैयार नहीं हुई इससे आक्रोशित होकर पति हड्डीमिल क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह नजारा देखकर नीचे भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, तो वह कूदने की धमकी देता रहा। इधर, लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो पहले सिविल ड्रेस में दो आरक्षक संजय जाट और नीलेश रघुवंशी को भेजा गया, जबकि वर्दी में पुलिस नीचे रही। इस बीच पुलिस ने पत्नी को भी बुला लिया, जिसने से भी उसे भरोसा दिलाया कि नीचे उतर आओ, मैं साथ चलने को तैयार हूं। वहीं दूसरी तरफ सिविल ड्रेस में आरक्षक दबे पांव टंकी पर चढ़ते गए। इधर, जैसे ही एक आरक्षक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो युवक ने उसे कहते हुए पकड़ लिया कि तुझे भी साथ लेकर कूदता हूं लेकिन पीछे से दूसरे आरक्षक ने उसे पकड़ लिया इसके बाद आम लोगो की मदद से उसे नीचे उतारा गया।

हड्डीमिल क्षेत्र की पानी टंकी पर युवक के चढ़ने और कूदने की धमकी का ड्रामा करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ और साढ़े तीन बजे तक यानी दो घंटे चलता रहा। हालांकि, युवक की कूदने की धमकी को देखते हुए पुलिस ने नीचे तिरपाल की व्यवस्था की थी, तो भीड़ भी उसके कूदने पर झेलने को तैयार थी। लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को टंकी से नीचे उतार लिया।

इस मामले में गुना शहर कोतवाली प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया कि युवक की पत्नी नाराज होकर मायके आ गई थी, जिसे लेने पति गुना आया था। लेकिन जब पत्नी ने जाने से मना कर दिया, तो युवक पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा था। मामला गंभीर होने से सूझबूझ के साथ दो आरक्षक सिविल ड्रेस में टंकी पर भेजे गए, तो नीचे पत्नी को बुलाकर युवक को बातों में लगाया गया। इसके बाद युवक को नीचे उतारा और पति-पत्नी दोनों को कोतवाली लाया गया है। युवक का मेडिकल कराया गया है, तो दोनों को समझाइश दी जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH