पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ी , रुद्राक्ष वितरण आयोजन के ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ी , रुद्राक्ष वितरण आयोजन के ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने भेजा नोटिस
सीहोर 01 मार्च 2023 - कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो रुद्राक्ष महोत्सव के लिए नहीं बल्कि एक नोटिस के कारण चर्चा में आ गए हैं। प्रदीप मिश्रा को इंदौर के रहने वाले एक मां-बेटे ने 01 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सीहोर जिले के कलेक्टर और एसपी को भी शामिल किया गया है। दरअसल, इंदौर के रहने वाले शुभम शर्मा और उनकी मां ने जाम में फंसने के कारण एक करोड़ रुपए के हर्जाने का नोटिस भेजा है। शुभम के वकील आनंद सोसरिया ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव के कारण दोनों को इंदौर-भोपाल हाइवे में करीब 20 घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। जिस कारण से उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को शुभम और उनकी मां विजया शर्मा राज्य उपभोक्ता फोरम के एक केस के लिए भोपाल जा रहे थे। वो दोनों सुबह इंदौर से निकले थे। लेकिन रुद्राक्ष महोत्सव के कारण वो जाम में फंस गए। करीब 20 घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण उन्हें भूखा-प्यासा रहना पड़ा। जिस कारण से वो उपभोक्ता फोरम के केस में समय पर नहीं पहुंचे। इसके साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना भी सहनी पड़ी।

वकील आनंद सोसरिया ने बताया कि नोटिस इस कारण से दिया गया है कि रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन में लापरवाही की गई। पुलिस और प्रशासन व्यवस्था को नहीं संभाल पाए जिस कारण से जाम की स्थिति बनी। जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इस जाम में बुजुर्ग और बच्चे भी फंसे हुए थे। शुभम शर्मा के इस नोटिस के बाद प्रदीप मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि अभी प्रदीप मिश्रा की तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है।

बता दें कि कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने अपने धाम कुबेरेश्वर में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया था। ये आयोजन 16 से 22 फरवरी तक होने वाला था। इस आयोजन के पहले दिन भी करीब 10 लाख लोग शामिल हो गए। जिस कारण से व्यवस्था बिगड़ गई। इंदौर-भोपाल हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिस कारण लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रदीप मिश्रा से रुद्राक्ष महोत्सव खत्म करने की अपील की थी। प्रशासन की अपील पर प्रदीप मिश्रा ने वक्त से पहले ही इस आयोजन को खत्म कर दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH