अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर सरसो के खेत मे दफनाया , पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या कर सरसो के खेत मे दफनाया , पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
मुरैना 01 मार्च 2023 - मुरैना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे सरसों के खेत में दफना दिया था. लेकिन मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने 32 दिन बाद खेत में गड़े शव को खोज निकाला. हत्या करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के सामने आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक बुद्धापुरा गांव का रहने वाले रामहेत की पत्नी रीना के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले 20 साल सूरज के साथ चल रहे थे. पिछले 6 महीनों से दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वो एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे. लेकिन रीना के पति रामहेत के जिंदा रहते हुए यह संभव नहीं था. इसलिए रीना ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी की रात जब रामहेत शराब के नशे में सोया था. तो मौका देखकर रीना ने छत के रास्ते से प्रेमी सूरज को बुलाया और दोनों ने मिलकर गला दबाकर रामहेत की हत्या कर दी. इसके बाद शव को घर के पीछे सरसों के खेत में फेंक दिया और खेत के बीचोंबीच गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. रीना ने ससुराल वालों को बताया कि रामहेत दो-तीन दिन से काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं. जब रामहेत के भाई और पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो रीना के प्रेमी सूरज ने उसका फोन उठाया. सूरज के फोन उठाने पर रामहेत के परिजनों को कुछ शक हुआ और थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की तो रीना और सूरज के साथ प्रेम संबंध का पता चला. पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. फिर पुलिस सूरज और रीना को लेकर मौका ए वारदात पर पहुंची और सरसों के खेत में दफन हुए शव को निकाला. हत्या के मामले में पुलिस ने सूरज और रीना को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि रीना के तीन बच्चे हैं और उसके प्रेमी की उम्र सिर्फ 20 साल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH