मोबाइल ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत , हाई वोल्टेज के कारण विस्फोट की आशंका , फारेंसिक टीम करेगी जांच

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मोबाइल ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत , हाई वोल्टेज के कारण विस्फोट की आशंका , फारेंसिक टीम करेगी जांच
उज्जैन 28 फरवरी 2023 - बड़नगर के समीप रतलाम-रुनिजा मार्ग पर रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मोबाइल ब्लास्ट होने से मौत के मामले में कई और तथ्य सामने आए हैं। दो कमरों के जिस मकान में यह घटना घटी उसके ऊपर से 11 हजार किलोवाट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। जांच अधिकारियों का आशंका है कि अचानक वाल्टेज बढ़ने और मोबाइल चार्जिंग पर लगा होने से भी विस्फोट हो सकता है। जांच के दौरान मोबाइल का चार्जिंग प्वाइंट भी जला हुआ मिला है।

बता दें कि सोमवार को बड़नगर में रतलाम-रुनिजा मार्ग पर दो कमरों के मकान में रहने वाले दयाराम बारोड़ उम्र 62 वर्ष का शव क्षत-विक्षत हालातों में मिला था। शव के पास मोबाइल के कुछ टुकड़े मिले थे। वहीं चार्जिंग प्वाइंट जला हुआ मिला था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दयाराम की मौत मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने से हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। इस बीच फारेंसिक टीम से भी मदद ली गई।

जिस समय घटना हुई, उस वक्त मौके पर कोई नहीं था। दयाराम अपनी निजी बोरवेल से टैंकरों को पानी देने का भी काम करते थे। दोपहर दो बजे अभिलाष माली नामक व्यक्ति बोरवेल से पानी भरने आया था। इस दौरान उसने आवाज लगाई तो घर से कोई नहीं आया। इस पर उसने मकान में जाकर देखा तो कुछ सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उसने दयाराम के बेटे महेंद्र को फोन पर जानकारी दी। महेंद्र और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो दयाराम का शव मिला। आस पड़ोसियों ने बताया कि सुबह एक ब्लास्ट की आवाज आई थी, मगर रोड पर टायर फटने जैसी घटना होती रहती है, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।

जांच में पता चला है कि बुजुर्ग जिस मकान में रह रहा था उसकी विद्युत लाइन (केबल) समीप स्थित एक मंदिर से जुड़ी हुई है। घटना वाले दिन ही सुबह एक ट्रक की टक्कर से यह केबल टूट गई थी। इसे भी जांच में लिया गया है।

इस मामले में फारेंसिक टीम भी जांच कर रही है। जिला एफएसएल अधिकारी डा प्रीती गायकवाड़ ने बताया कि कई बार चार्जिंग के दौरान वाल्टेज बढ़ने से मोबाइल की बैटरी फट जाती है। अगर शरीर मोबाइल के करीब है तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। घर में लगे केबल की जांच करनी चाहिए। इधर बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि कमरे से कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है। चार्जिंग प्वाइंट जला हुआ है और मोबाइल के टुकड़े बिखरे पड़े मिले। आशंका यही है कि ऊपर से गुजर रही 11 हजार किलो वाट की लाइन में वाल्टेज बढ़ने से मोबाइल की बैटरी फटी है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH