छत्तीसगढ़ - अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली दे रहा था भाजयुमो जिलाध्यक्ष , आडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली दे रहा था भाजयुमो जिलाध्यक्ष , आडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
दुर्ग 27 फरवरी 2023 - जिला भाजयुमो अध्यक्ष द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली देने का कथित आडियो वायरल होने के बाद अब भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गया है। भाजयुमो को सोशल मीडिया प्रभारी ने ही छावनी थाना में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत पर छावनी पुलिस ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष के खिलाफ गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर ली है।

बता दें कि शहर में एक आडियो तेजी से प्रसारित हुआ था। जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा था कि उस आडियो में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा अपने ही विंग के सोशल मीडिया प्रभारी को धमका रहे हैं। साथ ही वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली भी दे रहे हैं। आडियो प्रसारित होने के बाद शहर की राजनीति में बड़ा भूचाल आया। विपक्षी दल के नेताओं ने इस पर जमकर निशाना भी साधा था।

हालांकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने इस आडियो को बनावटी और झूठा करार दिया था लेकिन छावनी थाना में दर्ज एक FIR के बाद फिर से इस मुद्दे को हवा मिल गई है। साथ ही इस बात की भी कहीं न कहीं पुष्टि हो गई है कि आडियो में जो आवाज है, वो जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा की ही है।

भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी जीवन गुप्ता ने छावनी थाना में इस मामले की शिकायत की है। जिसमें जीवन गुप्ता ने यह आरोप लगाया है कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बीते 08 फरवरी को उन्हें अपने घर पर बुलाए थे। वहां पर उन्हें कहा था कि वो जैसा कहें, वैसा ही काम करना होगा। साथ ही जीवन गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गाली भी दी थी। साथ ही उन्हें धमकाया था। उसके बाद वे उनके घर के पास लड़कों को भेज रहे हैं। जिससे उन्हें खतरा महसूस हो रहा है। इस शिकायत पर छावनी पुलिस ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के खिलाफ गाली गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH