कुबेरेश्वर धाम में तैनात पुलिसकर्मी की मौत , अब तक दो पुलिसकर्मी सहित 06 लोगो की गई जान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कुबेरेश्वर धाम में तैनात पुलिसकर्मी की मौत , अब तक दो पुलिसकर्मी सहित 06 लोगो की गई जान
सीहोर 22 फरवरी 2023 - कुबेरेश्वर धाम में विगत 16 फरवरी को रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन मची भीषण अफरातफरी के बाद एक तरफ जहां शिवपुराण कथा चल रही है, वहीं इस आयोजन के दौरान छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक बच्चा, तीन महिलाएं और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। बुधवार सुबह एक पुलिसकर्मी के दुखद निधन की सूचना आई है।

समर सिंह भदौरिया थाना अजाक भोपाल में पदस्‍थ थे और फिलहाल उनकी तैनाती कुबेरेश्वर धाम में की गई थी। वह यहां पर पीजी कालेज में रुके थे। बुधवार प्रातः करीब 08 बजे अचानक उन्‍हें सीने में तेज दर्द उठा। सहकर्मी तुरंत उन्‍हें लेकर अस्‍पताल पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी का शव जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित मर्चुरी रूम में रखा हुआ है। उनके परिजनों को खबर दे दी गई है। कुबेरेश्‍वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सुनाई जा रही शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन है।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में इंदौर से ड्यूटी करने के लिए सीहोर पहुंचे इससे पहले प्रधान आरक्षक श्याम मीणा की 20 फरवरी सोमवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मौत का समाचार सुनकर ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिसकर्मियों में भी खलबली मच गई थी। मृतक इंदौर के प्रधान आरक्षक का पोस्टमार्टम मंगलवार 21 फरवरी को आष्टा सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में कराया था। उसके पश्चात शव इंदौर भेजा गया था। अब तक छह मौत हो चुकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH