NH पर बड़ा सड़क हादसा , दो बाईक की सीधी टक्कर में दो लोगो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH पर बड़ा सड़क हादसा , दो बाईक की सीधी टक्कर में दो लोगो की मौके पर ही मौत
बुरहानपुर 21 फरवरी 2023 - इंदौर - इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
निंबोला थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपने वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब छह बजे झांझर गांव के पास यह दुर्घटना हुई है।

बुरहानपुर की ओर से जनाड़ निवासी फूलसिंह अपने मित्र जगदीश अलावे निवासी बिस्टान जिला खरगोन के साथ खंडवा की ओर जा रहा था। सामने से तुकाराम बारेला अपनी पत्नी बाइसा के साथ बुरहानपुर की ओर आ रहा था। झांझर फाटे के आगे मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तुकाराम बारेला और फूल सिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जगदीश अलावे और तुकाराम की पत्नी बाइसा गंभीर रूप से घायल हैं।

फूलसिंह के परिजनों ने बताया कि फूलसिंह की पत्नी की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई थी। उसके दसवें के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोस्त जगदीश बिस्टान से यहां आया था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मृतकों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए थे। निंबोला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH