बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला
छतरपुर 21 फरवरी 2023 - बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरव उर्फ शालिगराम गर्ग पर बमीठा थाने में FIR दर्ज की गई है। सौरव ने 11 फरवरी की रात हाथ में पिस्टल लेकर गांव में ही एक दलित की बेटी की शादी में जाकर धमकाया था। वारदात का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। बमीठा थाना पुलिस ने वीडियो की जांच की। जांच के बाद आरोपित सौरव पर SC - ST एक्ट और अन्य अपराधिक धराओं में केस दर्ज किया गया है। खजुराहो SDOP मनमोहन बघेल ने FIR की पुष्टि की है।

बमीठा थाना प्रभारी परशराम डाबर की ओर से FIR में बताया गया है कि वे 20 फरवरी को इलाका भ्रमण पर थे। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के सबंध मे मुखबिर से चर्चा कर ग्राम गढ़ा में तस्दीक की। वीडियो को लेकर कल्लू अहिरवार पुत्र बल्दुआ अहिरवार निवासी गढा से पूछताछ की इसी पूछताछ के आधार पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई आरोपित शालिगराम गर्ग निवासी ग्राम गढा के खिलाफ SC - ST एक्ट और धारा 294 , 323 , 506 , 427 में केस दर्ज किया गया है।

बमीठा थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी कल्लू पुत्र बल्दुआ अहिरवार निवासी ग्राम गढ़ा थाना बमीठा जिला छतरपुर ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को बेटी सीता अहिरवार की शादी अक्टोहा गांव निवासी आकाश अहिरवार से हो रही थी। रात करीब 12 बजे शादी समारोह के दौरान शालिगराम गर्ग घर के सामने लगे टेंट में आया और गाली देकर बोला कि तेज आवाज में गाना क्यों बजा रहा है। आरोपित शालिगराम सिगरेट जलाकर पीते हुए अपने हाथ में कट्टा (पिस्टल) लिए हुए लोगों को डराने-चमकाने लगा। मौके पर खड़े लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। धक्का-मुक्की में किसी की चोटें नहीं आई थीं। टेन्ट में लगी कुर्सिया तोड़कर नुकसान कर दिया। शालिगराम बोला मेरी बात नहीं मानोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। कल्लू अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और लोगों ने शालिगराम को समझाकर वापस भेज दिया था। मौके पर उपस्थित लोगों को मैं नहीं जानता हूं। शालिगराम गर्ग हमारे गांव का होने से मुझे और मेरे परिवार को अच्छे से जानता है।

पुलिस ने FIR में लिखा है कि कल्लू अहिरवार ने बताया कि इस वारदात के बाद वे घर पर मेरी बेटी सीता के विवाह समारोह में व्यस्त थे। इसके साथ ही डर से थाने में रिपोर्ट लिखाने नहीं आ सके थे। कल्लू ने पुलिस को बताया कि शालिगराम गर्ग से मुझे और परिवार को खतरा है। यहां बता दें, पीड़ित परिवार के डर के कारण ही पुलिस ने उसके घर जाकर पहले देहाती नालसी की। इसके बाद थाने में TI परशराम डाबर ने FIR दर्ज की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH