तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , दो दर्जन से अधिक यात्री घायल , ड्राइवर मौके से फरार

मध्य प्रदेश , 21-02-2023 5:27:10 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , दो दर्जन से अधिक यात्री घायल , ड्राइवर मौके से फरार
सागर 21 फरवरी 2023 - जैसीनगर थाना क्षेत्र के सरखड़ी में मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सागर से जैसीनगर की ओर जाने वाली कामता ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 GC 5534 बस सरखड़ी के पास सुबह करीब 10:15 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस 32 सीटर बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। राहगीरों द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि 32 सीटर बस में क्षमता से कहीं अधिक 50 यात्री सवार थे। बस का चालक भी लापरवाही पूर्वक वहां चला रहा था, जिस पर यात्रियों ने चालक को टोका भी था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में जैसीनगर थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बस पलटने से पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं 17 लोगों को मामूली चोटे हैं। आरोपित बस चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले में बस हादसे की तीन दिन में यह दूसरी घटना सामने आई है। इसके पूर्व सागर छतरपुर रोड पर छानबीन थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर यात्रियों से भरी बस पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे बस हादसों के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH