छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक ने SP पर लगाया रुपये लेकर थाना बेचने का आरोप , CM को पत्र लिखने के बाद मचा हड़कंप

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस विधायक ने SP पर लगाया रुपये लेकर थाना बेचने का आरोप , CM को पत्र लिखने के बाद मचा हड़कंप
बलरामपुर 18 फरवरी 2023 -  बीते तीन दिनों से पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने एसपी पर अवैध उगाही कराने का आरोप लगाया है। पुलिस के खिलाफ बलरामपुर बंद के दौरान उन्होंने सभा में कहा कि यहां की पुलिस मार खाने और मारने वाले दोनों से पैसा वसूल करती है और फिर उसी हिसाब से थाने में धारा दर्ज की जाती है। 

पूरे जिले में थानों में प्रभार देने का का रेट तय कर दिया गया है। बड़े थाने में पोस्टिंग के लिए पांच तथा छोटे के लिए 3 लाख रुपए महीना रेट चल रहा है। पुलिस चौकी दो लाख रुपए में बेची जा रही है। एक सब इंस्पेक्टर का नाम लेकर उन्होंने कहा कि वह हर महीने 5 लाख रुपए वसूल कर एसपी को देता है। विधायक ने पुलिस पर वसूली के और भी कई आरोप लगाया।

उन्होंने 2 आईएएस अफसरों का भी नाम लिया और कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन्होंने मनमाने ढंग से तोड़फोड़ का काम किया था। इसके खिलाफ भी आंदोलन किया गया था। विधायक बृहस्पत सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर विजय दयाराम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि 15 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ितों के खिलाफ दर्ज किया गया काउंटर अपराध शून्य किया जाए और इन पर अपराध दर्ज करने वाले थाना प्रभारी को निलंबित करें। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को बलरामपुर से हटाकर बर्खास्त करने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH