गोल्डन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 04 यात्रियों की मौत और 35 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गोल्डन ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 04 यात्रियों की मौत और 35 से अधिक घायल
सागर 18 फरवरी 2023 - सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ और छानबीला की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक यात्रियों को चोटों आई हैं। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP 16 P 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बीच घाट पर बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस पहुंच गई। एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू हुआ।

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जबकि कुछ यात्री बस में ही फंसे थे, जिन्हे निकालने के लिए बंडा से हाइड्रा और जेसीबी जैसे संसाधन बुलवाए गए, जिन्होंने बस के हिस्सों को काट कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दलपतपुर से एक, शाहगढ़ से तीन और बंडा से एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया।

हादसे में मरने वालों की सुबह 10 बजे तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इनमें से एक महिला, दो युवक व एक अधेड़ बताया जा रहा है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH