अंत्येष्टि कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला , रिटायर्ड ASI की मौके पर ही मौत , 150 से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंत्येष्टि कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला , रिटायर्ड ASI की मौके पर ही मौत , 150 से अधिक लोग घायल
बीनागंज 18 फरवरी 2023 - चांचौड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत खेजराकलां में निरंजन मीना नामक युवक की मृत्यु हो जाने से अंत्येष्टि का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें ग्रामीण व दूरदराज से समाजजन और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिनके काटने से कई लोग घायल हो गए। चांचौड़ा के ग्राम जयसिंहपुरा के सेवानिवृत्त ASI को भी मधुमक्खियों ने काट लिया था, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 150 लोग घायल हो गए हैं।

ग्रामीण सुनील मीना ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। जब खेजराकलां के मृतक निरंजन मीना को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही श्मशानघाट में जैसे ही शवयात्रा पहुंची और अंत्येष्टि करने लगे, तभी पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खी के छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों ने अफरा-तफरी मचा दी। मधुमक्खियों के काटने से लगभग 150 लोग घायल हुए। इसी दौरान ग्राम जयसिंहपुरा निवासी तकतसिंह मीना उम्र लगभग 65 वर्ष जो कि मृतक के फूफा बताए जा रहे हैं भी इसकी चपेट में आ गए।

जैसे ही मधुमक्खी ने अंत्येष्टि में पहुंचे लोगों पर हमला किया, तो तकत सिंह भी मौके से अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। अचानक वह नीचे गिर गए और मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ समय बाद ग्रामीणों द्वारा जयसिंहपुरा निवासी मृतक तकत सिंह को घटनास्थल से लाया गया और बीनागंज अस्पताल लाए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आठ से 10 लोगों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया एवं कुछ लोगों को बीनागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। साथ ही कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज कराया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH