आरक्षक अनिरुद्ध राठौर भगोड़ा घोषित , पुलिस ने आरक्षक पर रखा 05 हजार का इनाम , जाने क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आरक्षक अनिरुद्ध राठौर भगोड़ा घोषित , पुलिस ने आरक्षक पर रखा 05 हजार का इनाम , जाने क्या है पूरा मामला
इंदौर 16 फरवरी 2023 - इंदौर के कनाड़िया में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने नीमच में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ रेप सहित कई गंभीर मामले की शिकायत असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद इंदौर महिला पुलिस ने आरक्षक पर केस दर्ज किया था। पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। जिसके बाद महिला पुलिस ने अब फरार सिपाही के वांटेड के पोस्टर चस्पा किए हैं। सिपाही पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। हाईकोर्ट ने भी आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर आरोपी को बर्खास्त करने की भी मांग की है।

रेप पीड़िता के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और रूपाली राठौर ने बताया कि आरोपी सिपाही पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता है। आंतरिक अंग के बालों को आरोपी अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा रखने का बोलकर प्रताड़ित करता है। वीडियो कॉल पर ही कपड़े उतरवाकर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की मंदसौर और नीमच सहित कई जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। अब महिला थाना पुलिस ने आरोपी के वांटेड के पोस्टर छपवाए हैं। यह पोस्टर अनिरुद्ध की तैनाती वाले के थाने के साथ ही पूरे नीमच में चस्पा किए गए हैं। उसकी जानकारी देने पर 05 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

पीड़िता और उसके पति ने 18 अक्टूबर 2022 को वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और रूपाली राठौर के साथ असिस्टेंट कमिश्नर इंदौर को शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि फेसबुक पर अनिरुद्ध राठौर ने परिचित होने के चलते फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एस्सेप्ट करने पर बातचीत बढ़ाई और बात करने पर जोर देने लगा। अनिरूद्ध पीड़िता की मौसी के लड़के के दोस्त का भाई था। आरोपी ने एक दिन वॉट्सएप पर वीडियो कॉल कर अपना हाथ काटते हुए पीड़िता पर लगातार बात करने का दबाव बनाया।

इसके बाद वह आए दिन पीड़िता को परेशान करने लगा। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि नीमच में पुलिस आरक्षक है। आरोपी ने बात ना मनाने पर पीड़िता के पति को अफीम के झूठे केस में फंसाकर पति को दूर करने का भी दबाव डाला। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को अपने साथ वैष्णो देवी ले जाकर उसके नहाते हुए आपत्तिजनक फ़ोटो खींचे और इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पास होटल उदय में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद भी आरोपी अनिरुद्ध उसे परेशान करता रहा।

पीड़िता को उसके पति के साथ रात में सोने के दौरान भी मोबाइल चालू रखवाने, वॉट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल कर पीड़िता के कपड़े उतरवाने का दबाव बनाने जैसे कृत्य किए। इस मामले में वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर 19 अक्टूबर के दिन अनिरुद्ध के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह फरार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH