आयरन की गोली खाने के बाद सरकारी स्कूल के 41 बच्चे बीमार , सभी का ईलाज जारी , पालको ने लगाया यह आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आयरन की गोली खाने के बाद सरकारी स्कूल के 41 बच्चे बीमार , सभी का ईलाज जारी , पालको ने लगाया यह आरोप
बुरहानपुर 14 फरवरी 2023 - नेपानगर क्षेत्र के माध्यमिक शाला अंबाड़ा में मंगलवार दोपहर आयरन की गोलियां खाने के बाद 41 बच्चे बीमार हो गए उन्हें तेज पेट दर्द व मरोड़ की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन , पुलिस व अन्य लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डा. प्रदीप मोजेस ने बताया कि भर्ती कराए गए बच्चों में से पांच बच्चों की हालत ज्यादा खराब है शेष बच्चे सामान्य हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है अब तक बच्चों के बीमार होने की असली वजह सामने नहीं आई है।

विद्यार्थियों के अभिभावक आयरन के साथ एक अन्य गोली खिलाने की बात कह रहे हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि वे हमेशा आयरन की गोलियां विद्यार्थियों को खिलाते हैं ऐसा पहली बार हुआ है, जब बच्चों का स्वास्थ्य खराब हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर स्कूल के छात्रों  को आयरन की गोलियां बांटी गईं थीं इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब तीन बजे से उनका स्वास्थ्य खराब होना शुरू हो गया धीरे-धीरे अन्य बच्चे भी पेट दर्द की शिकायत करने लगे। सूचना मिलने पर नेपानगर थाना प्रभारी ए.पी. सिंह पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और एम्बुलेंस , पुलिस वाहन व एक निजी स्कूल की बस बुलाकर बीमार बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

बच्चों के बीमार होने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए थे और वे शिक्षकों पर गलत दवा खिलाने का आरोप लगा रहे थे जिससे कुछ देर के लिए स्कूल के शिक्षक भी डर गए थे फिलहाल सभी बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।
आयरन की गोली खाने के बाद सरकारी स्कूल के 41 बच्चे बीमार , सभी का ईलाज जारी , पालको ने लगाया यह आरोप

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH