तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर , हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर , हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
रायसेन 14 फरवरी 2023 - रायसेन जिले के बरेली कस्बे में नवीन टॉकीज चौराहा पर रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को नशे में धुत युवकों ने कार से मारी टक्कर मार दी। इस हादसे में SAF के प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव और आरक्षक हरि सिंह भदौररिया घायल हो गए। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि 61 वर्षीय राजेंद्र यादव का घटनास्थल पर एक पैर काटकर दूर गिर गया। घटना में दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल नगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगते ही SDOP राजीव जंगले , थाना प्रभारी आशीष सप्रे और पुलिस बल सिविल अस्पताल पहुंच गया। घटना में पैर कट जाने से अधिक मात्रा में रक्तस्राव होने के कारण हेड कांस्‍टेबल यादव की 15 मिनट में ही मौत हो गई। वहीं कांस्‍टेबल हरि सिंह भदौरिया के पैर में फ्रैक्चर आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात तकरीबन एक बजे नगर के मुख्य मार्ग टाकीज चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात SAF के राजेंद्र यादव और हरि सिंह चौकी के सामने गश्‍त कर रहे थे। उसी दौरान पिपरिया की ओर तेज रफ्तार से आई टाटा टियागो कार क्रमांक MP 04 EA 5684 ने उन्‍हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं हाईमास्क लाइट का सीमेंट का स्टैंड क्षतिग्रस्त हो गया ।

घटना के तत्काल बाद आरोपित योगेश राय निवासी बम्होरी, सतपाल राजपूत निवासी नूरनगर और कृष्णा लोधी उडदमऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस को गाड़ी से शराब सहित खाने-पीने का अन्य सामान भी मिला।

घटना में घायल हुए हरि सिंह भदोरिया ने बताया कि रात 12 बजे थाने से गश्त के लिए निकले थे। लगभग एक घंटे नगर में गश्त के दौरान नवीन टाकीज चौराहा पर पहुंच कर 10 मिनट ही हुआ था, तभी पिपरिया मार्ग से अंधी रफ्तार से आने वाली कार ने टक्कर मार दी। घटना की जानकारी प्राप्त होने के साथ ही मृतक राजेंद्र यादव के परिजन भिंड से निकल चुके हैं। मृतक राजेंद्र यादव का शव मर्च्‍युरी में रखवा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH