रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे प्री वेडिंग शूट , अचानक पहुँच गए ट्रैफिक DSP , उसके बाद क्या हुआ पढ़े इस खबर में ,,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे प्री वेडिंग शूट , अचानक पहुँच गए ट्रैफिक DSP , उसके बाद क्या हुआ पढ़े इस खबर में ,,,
ग्वालियर 14 फरवरी 2023 - इन दिनों शादियों के चलते पहले प्री-वेडिंग का चलन बहुत बढ़ गया है. फोटोग्राफी कुछ अलग करने का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. आलम यह है कि दूल्हा-दुल्हन जान जोखिम में डालकर प्री वेडिंग शूट कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामले के दौरान ट्रैफिक DSP को देखने के बाद कपल माफी मांगने लगा. मामला ग्वालियर का है. यहां दूल्हा-दुल्हन जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर प्री वेडिंग शूट करवा रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक DSP नरेश कुमार अन्नोठिया ने उन्हें देख लिया. इसके बाद ट्रैफिक DSP अपनी गाड़ी को रोककर उनके पास पहुंचे और जमकर फटकार लगाई।

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक होने वाले दूल्हा-दुल्हन और उनके साथ प्री वेडिंग शूट करने वाले कैमरामैन जान जोखिम में डालकर फोटो और वीडियो बना रहे थे. रेल की पटरी पर लेट कर जब यह शूट चल रहा था, इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के DSP नरेश कुमार वहां से गुजर रहे थे. जब उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के साथ कई लड़के दिखाई दे रहे हैं, तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंच गए. उन्होंने करीब से देखा, तो पता चला कि एक युवक और युवती अपनी होने वाली शादी के लिए प्री वेडिंग शूट करा रहे हैं।

इसके बाद ट्रैफिक DSP ने उन्हें जमकर फटकारा और लताड़ लगाकर वहां से उन्हें भगाया. उन्होंने कहा कि यहां हर 5 मिनट पर सुपर फास्ट ट्रेन निकलती हैं. बीच पटरी पर लेटकर वीडियो बना रहे हो, अभी ट्रेन निकलेगी, तो चीथड़े उड़ जाएंगे. पता भी नहीं चलेगा. मजाक बना रखा है जबरदस्ती का. डेंजर जोन है, समझ में नहीं आता. हटिए यहां से, नहीं तो पुलिस बुलाकर तत्काल बंद कराऊंगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH