थाना प्रभारी ने भाजपा विधायक से की अभद्रता , थाने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे विधायक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाना प्रभारी ने भाजपा विधायक से की अभद्रता , थाने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे विधायक
छतरपुर 13 फरवरी 2023 - मूक बधिर महिला की रिपोर्ट दर्ज कराने लवकुशनगर थाने पहुंचे चंदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति से थाना प्रभारी हेमंत नायक ने अभद्रता कर दी। थाना प्रभारी ने विधायक से चिल्ला-चिल्लाकर कहा झूठी रिपोर्ट करवाने आए हो। थाना प्रभारी अपने मोबाइल पर आला अधिकारी की विधायक से बात करवाने आए तब भी चिल्लाकर बोले। विधायक ने बात करने से मना कर दिया और रात 11 बजे से थाने में धरने पर बैठ गए। एसपी सचिन शर्मा, एएसपी विक्रम सिंह विधायक को मनाने पहुंचे, लेकिन वे नहीं माने। विधायक से अभद्रता की सूचना पर बड़ामलहरा से भाजपा विधायक प्रधुम्न लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू लवकुशनगर थाने पहुंचे और चंदला विधायक के साथ धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

थाना प्रभारी के अभद्र व्यवहार के बाद विधायक लोधी थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। जिले के पुलिस अफसरों ने थाना प्रभारी को समझाइश दी तो उनका लहजा नरम हुआ। थाना प्रभारी विधायक के बगल में बैठ गए। विधायक से बोले भाईसाहब मैं आपको अंदर बैठने के लिए कह रहा हूं। विधायक ने कहा आप मुझसे ऐसे शब्दों में बात नहीं कर सकते। थाना प्रभारी ने कहा वर्दी की गरिमा तो रखनी थी। विधायक ने उन्हें जाने के लिए कहा। 

रात में ही एसपी सचिन शर्मा , एएसपी विक्रम सिंह विधायक मनाने पहुंचे, लेकिन विधायक नहीं माने विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर रात में बड़ामलहरा विधायक प्रधुम्न लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप गुड्डू भी धरने पर बैठ गए। मूक बधिर महिला की ओर से केस दर्ज हुआ और थाना प्रभारी लाइन हाजिर हुए तब सुबह 4:30 बजे विधायक ने धरना खत्म किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH